April 29, 2026

प्राणपुर प्रखंड के सहजा पकड़ीया में काली पूजा समारोह के लेकर भव्य मेले का किया आयोजन

Read Time:1 Minute, 31 Second

प्राणपुर से आरिफ खान

सहजा पकड़िया में प्रत्येक वर्ष दीपावली के शुभ अवसर पर काली पूजा की जाती है। मान्यता है की यहां जो सच्चे मन से आस्था रखते हैं उनका मनोकामना पूर्ण हो जाती है। मंदिर में इस वर्ष सोने की प्रतिमा 4 चांदी की प्रतिमा 264 तथा मिट्टी की प्रतिमा 67 है । वही कुल प्रतिमा की अगर बात की जाए तो 335 है। कमेटी के अध्यक्ष महोदय घनश्याम, उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष संजीत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां उत्तर की दिशा में रेलवे ट्रक हैं जो कि पूर्वज बताते आ रहे हैं कि रेल यहां से गुजरती नहीं पाती थी ट्रेन मंदिर के बगल से होकर गुजरती थी तो अपने आप इंजन वाली डब्बा खुल कर आगे बढ़ जाती थी वही पीछे लगी बोगी पीछे छूट जाती थी । जिसको लेकर काली मां ने यहां के स्थानीय लोगों को सपना देकर बताया की अगर यहां से रेल को सुचारू रूप से ले जाना चाहते हैं तो यहां एक कली मंदिर की स्थापना की जाए उसी समय से पूर्वजों के द्वारा आस्था पूर्वक काली पूजा का आयोजन होती आ रही है ।

Previous post बिहार के 20 जिलों के 25 IAS समेत कई DM अफसरों की ट्रेनिंग 19 दिसंबर से 25 दिनों का प्रशिक्षण मसूरी में ।
Next post बंद दवाई दुकान में अज्ञात अपराधियों ने चलाया गोली पुलिस छानबीन में जुटी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial