April 29, 2026

काली पूजा के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Read Time:1 Minute, 21 Second

By:- तबरेज आलम

कटिहार जिले के समेली प्रखंड के अंतर्गत बखरी गांव में काली पूजा के अवसर पर कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान, हरियाणा, गोरखपुर, झारखंड और बिहार से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि स्थानीय जदयू विधायक विजय सिंह, जिला पार्षद कोमल कुमारी, स्थानीय मुखिया राज कुमार मंडल, सुशील शर्मा, रूपेश कुमार सिंह आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में शामिल मनीष कुमार को विजेता घोषित किया गया। विधायक विजय सिंह के द्वारा नगद राशि, एवं साइकिल दिया गया। वही उपविजेता हरियाणा के मुकेश कुमार रहे। इस आयोजन को सफल बनाने मैं युवा जदयू के जिला अध्यक्ष रोशन कुमार, सुनील सिंह, कुंदन कुमार ,चंदन कुमार ,पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष बखरी सूर्य देव मंडल, सहित अन्य लोगों ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Previous post बंद दवाई दुकान में अज्ञात अपराधियों ने चलाया गोली पुलिस छानबीन में जुटी।
Next post मनिहारी में काली पूजा के अवसर पर मनिहारी तथा बौलिया में हुआ भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial