हसनगंज में चार दिवसीय छठ महापर्व नहाय खाय के साथ हुआ प्रारंभ ।
हसनगंज
नहाय खाय कद्दू भात के साथ ही प्रकृति की आराधना व उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुवात हो गई है। कल खरना पूजा और 30 अक्टूबर को अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य दिया जाएगा एवं 31 अक्टूबर को उदयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही प्रकृति व मानव के अद्भुत मिलन का महापर्व का समापन हो जाएगा। महापर्व को लेकर व्रती पूरी तरह नियम निष्ठा के साथ इसकी तैयारी में जुट गई है। महिलाएं छठ पूजा के प्रसाद की तैयारी के लिए गेहूं को धोकर सुखाने मे लगी रही। गेहूं सूखा रही महिलाएं उसकी निगरानी भी करती रही ताकि कोई पक्षी गेहूं के दाने मे चोंच न लगा दे। इस दौरान छठ पूजा के लोक गीतों से वातावरण का माहौल भक्तिमय बना रहा। व्रती महिलाओं ने बताया कि यह महापर्व बहुत ही पवित्र है। इसमे स्वच्छता व पवित्रता का पुरा ख्याल रखा जाता है। कहीं कोई चूक न हो जाए। जिसको लेकर परिवार के सभी सदस्य सावधान रहते हैं। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा मे सूर्य की उपासना की जाती है। साथ ही इस कठिन व्रत मे स्वच्छता व नियमो का खासकर पालन करना पड़ता है। यह महापर्व प्रकृति पूजा के साथ साथ शारीरिक,मानसिक व अनुशासन का पर्व है। महापर्व छठ पूजा से जुड़े लोगों का कहना है,की यह एक ऐसा पर्व है। जिसे बाजार से कोई खास वास्ता नही है। सूर्य देव की आराधना के लिए जो भी वस्तुएं लाई जाती है। व सभी वस्तुएं एक किसान के घर मे सहज ही उपलब्ध होती है।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
