PM ऋषि सुनक की कोर टीम में सिवान के प्रज्वल पांडेय शामिल, जिले में खुशी की लहर।
पटना:- सिवान के प्रज्वल पांडेय के भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कोर टीम में शामिल होने से खुशी की लहर है। प्रज्वल सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के जामापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कोर टीम में शामिल किया गया है। प्रज्वल अपने माता-पिता के साथ करीब एक दशक से ब्रिटेन में रहते हैं। इनके परिवार के लोगों का अक्सर गांव जामापुर आना-जाना रहता है।
प्रज्वल का जन्म सिवान जिले के जीरादेई प्रखण्ड के जमापुर में हुआ था। वह राजेश पाण्डेय के पुत्र हैं। आज भी प्रज्वल का अपने गांव से जुड़ाव है। महज 16 साल की उम्र में प्रज्वल पाण्डेय ने ब्रिटेन के कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। इससे पहले वह 2019 में ही यूके यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए थे। युवा संसद सदस्य के तौर पर प्रज्वल में ब्रिटेन की संसद में पहली बार भाषण दिया था। इसके बाद वहां के लोग भी उनके फैन हो गए।
अगस्त 2022 में ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद के लिए जब चुनाव में उतरे तो प्रज्वल को उनकी पार्टी की ओर से मुख्य अभियान टीम में शामिल किया गया। इससे पहले प्रज्वल 2019 में ही यूके यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए। वे युवा संसद सदस्य के रूप में ब्रिटिश संसद में पहली बार भाषण भी दिए। प्रज्वल बचपन से ही मेधावी रहे हैं। वह 2021 में हार्वर्ड इंटरनेशनल इकोनॉमिक कांटेस्ट के विजेता भी रहे हैं।
मिडीया रिपोर्ट n4n
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
