कुश्ती के प्रचार प्रसार में सहयोग दें — उपाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु
संवाददाता अनुज तिवारी
कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व अध्यक्ष बृज प्रेस क्लब द्वारा अपने निवास स्थान पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अखाड़ा शिव शक्ति आधुनिक मल्ल विद्या केंद्र के अंकित पहलवान का जिला केसरी 2022 बनने पर पटुका डाल कर व गुर्ज भेंट कर सम्मान किया तथा युवा पहलवानों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कुश्ती ब्रज की प्राचीन कला है इसके प्रचार प्रसार में जिला मीडिया को पूर्ण सहयोग करना चाहिए। जिससे युवा पहलवानों में उत्साह बढ़ सके और वह मथुरा जनपद का नाम राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गीता शोध संस्थान के कोऑर्डिनेटर सीपी सिकरवार , जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा व अखाड़ा शिव शक्ति आधुनिक मल्ल विद्या केंद्र के अध्यक्ष खेलगुरु बृजरत्न अशोकशेकर पहलवान , महासचिव शेखरअशोक पहलावन , लक्ष्य पहलावन , जयभगवान पहलवान , कन्हा पहलवान , विश्णु पहलवान , सीएम पहलवान , उम्मेद खलीफा आदि उपस्थित थे ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
