April 29, 2026

प्राणपुर थाना तोड़फोड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

Read Time:1 Minute, 47 Second

By:-मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां पंचायत के अमडोल गांव निवासी प्रमोद सिंह की मौत 17 सितम्बर 2022 को प्राणपुर पुलिस कस्टडी में हो गई थी। उक्त मौत की सूचना मिलते ही प्राणपुर थाना परिसर में परिजन एवं लोगों की भीड़ उमर पड़ी और मृतक प्रमोद को देखकर धीरे धीरे भीड़ ने विकराल रूप ले लीया था और प्राणपुर थाना में तोड़फोड़ आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान कई पुलिस बल बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उक्त घटना को लेकर प्राणपुर पुलिस द्वारा 17 सितम्बर 2022 को प्राथमिकी दर्ज कर कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। जिसका कांड संख्या 203/ 22 है। उक्त मामले में नामजद आरोपी अग्नि रविदास उम्र 35 वर्ष पिता स्वर्गीय भिखु रविदास को प्राणपुर चौक से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि आज थाना तोड़फोड़ मामले में आरोपी के संबंध में चौंक पर होने की गुप्त सूचना मिली थी इस पर कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे कानुनी प्रक्रिया पूरी कर कटिहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Previous post धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व शांतिपूर्ण संपन्न ।
Next post संकल्प सेवा समिति के द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial