May 25, 2026

बीजेपी ने चिराग पासवान को दिया एक और झटका,लोजपा इकलौता विधायक ने छोड़ी पार्टी

Read Time:1 Minute, 16 Second

खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान को बीजेपी ने एक और झटका दिया है। इस क्रम में मणिपुर के लोक जनशक्ति पार्टी के इकलौते विधायक करम श्याम गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए, पूर्व मंत्री ने इंफाल पश्चिम जिले के लीलोंग चाजिंग मैरेनखोंग में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह की उपस्थिति में उन्होंने भगवा झंडा थामा। मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि अगले साल विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा श्याम की मदद से फिर से सत्ता में लौटेगी । श्याम को भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक समारोह में भी सम्मानित किया गया यहां पार्टी राज्य इकाई के अध्यक्ष ए शारदा देवी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे ।

Previous post झारखंड के फिल्मकार दीपक बाड़ा में बढ़ाया मान “जापान प्राइज 2021” फिल्म फेस्टिवल में सम्मान
Next post जय श्रीराम के नारे के साथ प्लेटफार्म पर ट्रेन का किया गया स्वागत बिहार के इस स्टेशन पर दो साल बाद पहुंची ट्रेन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial