15 किसानों के बिच राई-सरसों मिनी कीट का किया गया वितरण
By:- तनवीर आलम
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन प्रांगण में कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार की अगुवाई में रवि महोत्सव तहत क्षेत्र के किसानों के बीच राई-सरसों मिनी कीट का वितरण किया गया। यह कीट उन किसानों को दिया गया जो भारत सरकार से निबंधित किसान हैं। मौके पर कृषि समन्वयक संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत किसानों को फ्री में राई सरसों मिनी कीट का वितरण किया जा रहा है। जिसमें एक भी पैसा किसानों से नहीं लिया जा रहा है। इस योजना का लाभ क्षेत्र के किसान आसानी से प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही बताया कि बीज वितरण का लक्ष्य पूरे प्रखंड क्षेत्र में 200 किसानों में करना है जिसमें आज तक लगभग 165 किसान लाभुकों को मिनी किट उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर किसान सलाहकार व डाटा ऑपरेटर मनोरंजन कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
