April 30, 2026

आम के पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

( पब्लिक न्यूज़ 24 । कटिहार )

कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । वही मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि अमदाबाद थाना क्षेत्र के बाखरगंज के रहने वाले एक व्यक्ति का शव पुराना गोविंदपुर के तारबारी बगीचा में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला । वही इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लटका हुआ सब को देखने के लिए उम्र पड़ी और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।वही ग्रामीणों ने शव को देख इसकी सूचना अमदाबाद थाना पुलिस को दी । जिसके बाद सूचना मिलते ही अमदाबाद थाना अध्यक्ष संजय कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को आम के पेड़ से नीचे उतार कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई । वही ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली थी कि आम के पेड़ में एक शव लटका हुआ है जिसे देखने के लिए हम लोग यहां पर इकट्ठा हो गए । वहीं इस पूरे मामले पर अमदाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक 55 वर्षीय व्यक्ति सुबोध गोस्वामी जो कि पुराना गोविंदपुरी के आम के बगीचे में लटका हुआ था । जिसको अमदाबाद पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में हमलोग जुट गए हैं ।

Previous post कोलासी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात।
Next post ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial