ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान
Read Time:1 Minute, 27 Second
( पब्लिक न्यूज़ 24 । श्रवण कुमार )
बर्फीली हवाओं से कांप रहा कोढ़ा ,गेड़ाबाड़ी बाजारों में पसर जाता है सन्नाटा पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही जबर्दस्त बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के कारण भी कोढ़ा कांपने लगा है। गलन बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अगले 6 दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। सर्द दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के कारण जनजीवन बेहाल हो गया है । बर्फीली हवाओं के कारण पूरा जिला सहित कोढ़ा कांप रहा है। ठंड में गलन ऐसी है कि लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि पिछले दो दिनो में धूप तो खिली लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण गलन से निजात नहीं मिली। लोग धूप में भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूल बंद करवा दिए जाने से स्कूली बच्चों को राहत अवश्य मिली है। लेकिन अब तक सरकारी स्तर से क्षेत्र के किसी भी चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
