May 25, 2026

गया के तिन प्रखंड में छठे चरण के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

Read Time:1 Minute, 55 Second

आशीष कुमार

पंचायत आम निर्वाचन 2021 के छठे चरण के मतदान शनिवार को बाँकेबाज़ार, आमस एवं शेरघाटी प्रखंड में निष्पक्ष, स्वच्छ, शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। उपरोक्त प्रखंडो का शनिवार को ही मतगणना का कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें शेरघाटी एवं आमस प्रखंड के मतों की गणना गया कॉलेज, बाँकेबाज़ार प्रखंड के मतों की गणना जगजीवन कॉलेज, मानपुर में किया जा रहा है। मतगणना कार्य को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा गया कॉलेज, गया में हो रहे 02 प्रखंडो के मतगणना कार्य का जायजा मतगणना कक्ष में जाकर लिया गया। उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेरघाटी एवं आमस को निर्देश दिया कि मतगणना कार्य मे लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नास्ता, भोजन एवं पानी की व्यवस्था उनके टेबल पर ही किया जाने सहित कई अन्य निर्देश दिए। आगे उन्होंने निर्देश दिया कि मतगणना की गिनती के समय वीडियोग्राफी अच्छे से करवाएं एवं गणना का परिणाम जारी करने के पूर्व ऑनलाइन एवं ऑफलाइन डाटा का मिलान अवश्य करवाने है।

Previous post अक्षय नवमी के अवसर पर भंडारा का हुआ आयोजन
Next post मतदाता रैली निकाल कर पब्लिक को किया जागरूक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial