सड़कों पर घूम रहे हैं मवेशियों से रोज हो रहे हादसे ।
(पब्लिक न्यूज़ 24 । हसनगंज )
हसनगंज-सड़को पर मवेशी मौत बनकर घूम रही है। आये दिन ऐसे पशुओं की वजह से दुर्घटनाएं होते रहती है। इसके वाबजूद ना तो पशुपालक सड़क किनारे अपने पशुओं को बांधने से बाज आते हैं,और ना ही प्रशासन ऐसे पशुपलकों को कुछ कहते हैं।हसनगंज थाना क्षेत्र मे सोमवार को करीब दोपहर के 12 बजे केलाबाड़ी गांव के करीब बकरी के बच्चे को बचाने के क्रम मे दो ऑटो के आमने सामने टक्कर मे दर्जन भर लोग घायल व चोटिल हो गया है। जिसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज मे चल रहा है। हालांकि की इस दुर्घटना मे किसी भी सवारी के हताहत की सूचना नही है। सभी को गंभीर चोटें लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों व सवारियों ने बताया कि सवारी लेकर हसनगंज से कटिहार एवं कटिहार से हसनगंज आ रही ऑटो केलाबाड़ी के निकट सड़क पर बकरी के बच्चे को बचाने के क्रम मे आमने सामने टकरा गई जिससे दोनों ऑटो में बैठे सवारी घायल हो गया है। वहीं सभी घायलों को पीएचसी हसनगंज लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।गौरतलब हो कि हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के भसना से सपनी,हसनगंज से डंडखोरा प्रखंड व गोबिंदचौक एवं रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक से राजवाड़ा होते हुए हसनगंज प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य मार्गो पर लगभग पशुपालकों का कब्जा जमा रहता है। इन सड़कों पर पशुओं के बांधे जाने से जहां वाहन चालक सहित अन्य राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो वहीं ऐसे पशुओं के खुले बच्चे के अचानक सड़क पर वाहनो के आगे आने पर दुर्घटनाएं घटित हो जाती है।स्थानीय लोगों का कहना है,की सड़क किनारे पशुओं के बांधने, जलावन रखने व घेराबन्दी किए जाने से ग्रामीण सड़को का अतिक्रमण हो रहा है। जिला प्रशासन को शहरी तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र के सड़को को भी अतिक्रमण मुक्त कराकर सुरक्षित यातायात बहाल कराना होगा अन्यथा इस तरह की दुर्घटनाएं होते रहेगी।
