April 30, 2026

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिलने खेरिया गांव पहुंचे सांसद संतोष कुशवाहा व विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ।

Read Time:3 Minute, 10 Second

शाहजहां आलम (कटिहार )

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के दिघरी पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिलने सांसद संतोष कुशवाहा, विधान पार्षद कटिहार अशोक अग्रवाल, विधायक कविता पासवान के पुत्र गौरव पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कोढा सह नवनिर्वाचित पार्षद धीरज सिंह, जदयू नेता मनोज ऋषि के साथ कई गणमान्य व्यक्ति खेरिया मृतक के परिजन के आवास पर पहुंचे । मृतक धनंजय ठाकुर के भाई विक्रम ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें ढांंढस दिया । मृतक के परिवार के सदस्यों ने सांसद संतोष कुशवाहा से धनंजय ठाकुर की पत्नी की सरकारी नौकरी हेतु मांग की क्योंकि धनंजय ठाकुर की मृत्यु हो जाने के बाद परिवार चलाने के लिए कोई भी मालिक नहीं है, साथ ही साथ ग्रामीणों ने यह भी मांग किया की कटिहार से गेराबाड़ी के बीच जहां-जहां भी व्यस्ततम इलाका है, वहां ब्रेकर बनवाया जाए ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ जाए । वही सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि यह जो सड़क दुर्घटना हुई है, जिससे 7 लोगों की मौत हुई है, यह काफी दुखद है हृदय विदारक है । बताया कि मृतक के परिवार के जीविकोपार्जन के लिए जिला प्रशासन से बात चल रही है। बहुत जल्द उनके परिवार को किसी कार्य में संगीत कर दिया जाएगा ताकि घर चलाने हेतु रुपए का इंतजाम हो सके । वही कटिहार विधानसभा पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि कोढ़ा के डिघरी पेट्रोल पंप के समीप हुई इस सड़क दुर्घटना में खेरिया के जिन लोगों की मौत हुई वो काफी दुखद है, मृतक के परिवार को हर तरह से लाभ दिलाने के लिए हमलोग भरपूर प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर ग्रामीणों का ठोकर बनाने को लेकर जो मांग है उसको लेकर जगहों को चिन्हित किया जा रहा है और बहुत जल्दी ठोकर का निर्माण कराया जायेगा । वहीं इस दौरान खेरिया के स्थानीय मुखिया सोहराब अली, सरपंच मोहम्मद अख़्तर, पूर्व समिती मोo जहांगीर, बहरखाल मुखिया प्रतिनिधी विजय कुमार सिंह, अखिलेश मेहता सहित कई लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें ।

Previous post फालका में नवोदय के फार्म भरने को लेकर बीईओ ने एचएम के साथ की बैठक ।
Next post बारसोई में नए तटबंध निर्माण को लेकर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में लगाया गया एलपीसी शिविर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial