फालका में नवोदय के फार्म भरने को लेकर बीईओ ने एचएम के साथ की बैठक ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
कटिहार जिले के फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम दहीम प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में नवोदय फार्म भरने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रधानाध्यापक को कई दिशा निर्देश भी दिया गया । जबकि बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी के शिक्षक एजाज अहमद मौजूद थे । बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी के शिक्षक एजाज अहमद के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नवोदय का फार्म भरने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दिए तथा सभी प्रधानाध्यापक को नवोदय फार्म उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बैठक में बताया कि मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अपने विद्यालय से कम से कम 10 एवं प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से कम से कम पांच छात्र छात्राओं का फार्म भरना है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रधानाध्यापक अपने अपने विद्यालय के वर्ग पांच के सभी छात्र छात्राओं को प्रेरित कर उन्हें नवोदय में फार्म भरवाना है। इस दौरान मौके पर प्रधानाध्यापक सोहेल अहमद, अमरदीप कुमार, सुमन कुमार हिमांशु, सुकृति कुमारी, वसी अहमद, वीरेंद्र प्रसाद, खलीलुर्रहमान, रेहाना खातून, मोहम्मद सलीम, दिलीप केसरी, परमानंद मंडल, विनय कुमार, सविता कुमारी, राहुल आनंद, पप्पू यादव, जहांगीर आलम, मोहम्मद जुबेर, लेखापाल भवेश कुमार, मनोज आदि मौजूद रहें ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
