April 29, 2026

निराश और नफरत भरे दौर में राहुल गांधी ही देश की उम्मीद है — तौकीर आलम ।

Read Time:3 Minute, 5 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

देश मे श्री राहुल गांधी ही एक मात्र ऐसा नेता है जो इस निराश और नफरत भरे दौर में लोगो की उम्मीद को जगाते हैं। जिन्हें देश की अर्थव्यवस्था, युवाओं की बेरोजगारी , आसमान छूती महंगाई, किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य और समाज मे सद्भावना बनी रहे उसकी चिंता है। श्री राहुल गांधी जी के भारत जोडो यात्रा के बीच देश के नाम पत्र लिखा है जिसमे उनकी यही सोंच झलकती है।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के प्रभारी सचिव श्री तौकीर आलम ने दिल्ली, यूपी व हरियाना में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के कदम से कदम मिलाकर चले और वापस कटिहार आकर बयान देते हुए कहा कि भारत जोडो यात्रा पर अपने अनुभवों और विचारों को व्यक्त करती श्री राहुल गांधी की चिठ्ठी को हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी। तौकीर आलम ने कहा श्री राहुल गांधी जी का स्पष्ट शब्दों में कहना है कि उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक मकसद साफ है – हक़ की लड़ाई में मजलूमों की आवाज बनना, सबको इंसाफ मिले और इसके लिए संविधान को अपना मार्गदर्शक मानना । उन्होंने कहा कि आज जब कमजोर तबकों से भाजपा सरकार उनके संविधान द्वारा दिये गए अधिकारों को छीन रही है तब बहुत सारे लोग और बहुत सारी लोकल पार्टियां खमोश है, यहां तक कि भारत जोडो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा में बहुत सारी पार्टियों को निमंत्रण दिया गया, बहुत सारे गैर कांग्रेस लोग मुद्दे की व्यवपकता को समझकर जॉइन किए लेकिन वहीं बहुत सारी लोकल पार्टियां जॉइन नहीं किये। लेकिन आम अवाम की लाखों में श्री राहुल गांधी जी के साथ चलना ये साफ़ कर दिया कि आम अवाम आज राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़ी हो गई है। यात्रा के समापन कश्मीर में बड़ी संख्या में अलग अलग पार्टियों को बुलाया गया है उम्मीद है कि निमंत्रण को स्वीकारते हुए विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के आह्वान पर एकजुट होंगे। देश के गरीब किसान मजदूर मध्यमवर्ग दलित आदिवासी अल्पसंख्यक वर्ग और सभी भाजपा सरकार से पीड़ित लोग टक-टकी लगागर देख रहे हैं।

Previous post कटिहार में 50 लाख का हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार।
Next post प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुखियाओं के साथ बिडियो ने किया बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial