क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच का विजेता बना रहमत नगर कुम्हरी की टीम ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत स्थित स्वर्ग लेखमणि ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट वाईसीसी पारा के द्वारा आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच रहमद नगर कुम्हरी और हसनगंज के बीच खेला गया। जिसमें हसनगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 199 रन बनाए जबकि जवाब में खेलने उतरी रहमत नगर कुम्हरी टीम ने 19 ओवर पांच गेंद में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। खेल आयोजक किट्टू झा उर्फ पवन झा, मनमन ठाकुर ने कहा की फाइनल मैच हसनगंज एवं रहमतनगर कुम्हरी के बीच खेला गया। पहला पुरस्कार पन्द्रह हजार नगद रुपया और सुंदर बड़ी ट्रॉफी, तो वही दूसरा पुरस्कार ग्यारह हजार रुपये नगद व सुंदर ट्रॉफी दिया गया। सुमन ठाकुर, अन्तु ठाकुर, सुनील कुमार, विक्कू ठाकुर आदि ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास होता है। कहा कि उन्हें खुशी होगी कि उनके क्षेत्र से कोई महेंद्र सिंह धौनी बन कर निकले। कहा कि खिलाड़ी जज्बा और जुनून बनाए रखें। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक से बढ़ कर एक खिलाड़ी हैं सिर्फ उनको उचित मंच की जरूरत है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से खिलाड़ियों मे स्वस्थ तन और स्वस्थ मन का विकास भी होता है। पंचायत समिति सदस्य शत्रुघ्न मंडल, जीतू ठाकुर, आलोक ठाकुर, सचिन, ज्योतिष, देवा, मनीष, मुकेश आदि समेत खिलाड़ी वो खेल प्रेमी ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
निल सरस्वती मंदिर में पर्यटन विभाग के कर्मियों ने किया निरीक्षण
(डेस्क|बारसोई) पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार,सहायक अभियंता विशाल कुमार, पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट इंजीनियर माधव भारद्वाज ने नील...
कटिहार में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन प्रखंडों में अलग-अलग हादसे
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले में रविवार दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश के दौरान ठनका गिरने से तीन अलग-अलग...
हंसवर फोरलेन से 39 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते...
छापेमारी में 7.37 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस...
फरार अभियुक्त की निशानदेही पर हथियार बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार प्राथमिकि...
