May 1, 2026

बाबा रत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू होने से लोगों में खुशी

Read Time:1 Minute, 58 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

बरारी-बाबा रत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू होने से बरारी नगर पंचायत वार्ड-10 के लोगों में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया है। गौरतलब हो कि करीब 50 वर्षों से वार्ड-10 स्थित रेफरल अस्पताल बरारी के नजदीक पोखर के पास यह मंदिर अवस्थित है। जो करीब 10 वर्षों से मंदिर जर्जर हालत में है। बता दे कि नगर पंचायत बरारी के चुनाव के समय वार्ड-10 के वार्ड पार्षद प्रत्यासी प्रदीप कुमार उर्फ दीपक ने वार्ड के लोगों को चुनाव के दौरान यह आश्वासन दिया था कि चुनाव में अगर जीत हासिल हुआ तो निश्चित तौर पर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।वार्ड-10 के निवासी नागेंद्र चौरसिया, कमलेश्वरी चौहान,अमरदीप कुमार,प्रदीप साह, सुभाष चौधरी,शिव कुमार चौरसिया आदि ने बताया कि वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार ने चुनाव के समय जो आश्वासन दिया था उसी के तहत अब मंदिर का काम शुरू हुआ है। मंदिर का जीर्णोद्धार हो जाने से आसपास के लोगों को पूजा-पाठ करने में सुविधा होगी। वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ दीपक ने बताया कि जनता से जो वादा किया उसे निभाते हुए अपने निजी कोष से मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ कर दिए हैं।

Previous post श्राद्ध भोज में खाना खाकर लगभग डेढ़ सौ लोग बीमार, अस्पताल में तब्दील हुआ विद्यालय ।
Next post सिविल सर्जन ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial