June 14, 2026

सिविल सर्जन ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

Read Time:1 Minute, 30 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में मंगलवार को सिविल सर्जन जितेन्द्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने पीएचसी की विधि व्यवस्था, साफ सफाई, दवाई का रख रखाव सहित सभी कक्ष का जायजा लिया। मौके पर सिविल सर्जन ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इसके अलावा साफ-सफाई, आपातकालीन कक्ष, दवा भंडार कक्ष, प्रसव कक्ष आदि का जायजा लिया। सिविल सर्जन अस्पताल में उपस्थित मरीजों से पूछताछ कर हाल चाल जाना। उन्होंने बेड व उपकरणों की उपलब्धता देखने के उपरांत कई आवश्यक दिशा-निर्देश चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी को दिया। कहा हर हाल में मरीजों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिलना चाहिए। इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी डा आरसी ठाकुर, स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी, डब्ल्यूएचओ के सुजित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी आदि थे।

Previous post बाबा रत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू होने से लोगों में खुशी
Next post 15वीं वित्त आयोग योजना से निर्मित कार्य का हुआ शुभारंभ लोगों में खुशी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial