जितन साह मजार पर चोरी
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी में पीर पहाड़ स्थित मजार पर बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी के घटना को अंजाम दिया है। साक्ष छुपाने हेतु चोरों ने परिसर की निगेहबानी मे लगी सीसीटीवी कैमरे की तार काट ली।कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की भरसक प्रयास की गयी है।मजार के खादिम मो मंजर शफी ने मनिहारी थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।अपने आवेदन मे मंजर शफी ने जानकारी दी है कि अहले सुबह जब वे मजार पर पहुंचे तो सीसीटीवी का तार कटा पाया। फर्श पर लगाने के लिए रखे टाईल्स मे कुछ टाईल्स, लोहा का छड़ गायब पाया।उन्होने पुलिस को दिये आवेदन मे आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।इसके पूर्व भी असमाजिक तत्वों द्वारा मजार पर लगे कैमरे की चोरी की घटना हो चुकी है। पीर पहाड़ के पीछे तलहटी गंगाकिनारे का भाग कैमरे की जद मे रहने से असमाजिक तत्वों ,प्रतिबंधित,नशीली पदार्थो के धंधेबाजों के लिए बाधक होने के कारण सीसीटीवी कैमरे बार बार निशाने पर रहते हैं।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
