15वीं वित्त आयोग योजना से निर्मित कार्य का हुआ शुभारंभ लोगों में खुशी ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में परसलाल उरांव के घर से गोदैया महादलित टोला तक मिट्टी सह ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई सड़क का कार्य शुभारंभ मुखिया सागर यादव, उप मुखिया शिव किशोर मंडल आदि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। मुखिया सागर यादव ने बताया कि कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने ने कहा कि उक्त सड़क में बरसात के समय में आम लोगों को आवागमन में परेशानी था। सड़क में खाई गड्ढे बन चुके हैं, जिसको लेकर 15वीं वित्त आयोग योजना से निर्मित सड़क में मिट्टी भराई सह ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर किया गया है। बताया सड़क में ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य हो जाने से आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।मुखिया ने बताया कि 15वीं वित्त आयोग मद से 12 लाख की लागत राशि से सड़क में मिट्टी सह सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई का कार्य किया जा रहा है, बताया सड़क में पीसीसी ढलाई हो जाने से आम जनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों को बरसात के मौसम में कीचड़ व फिसलन से निजात मिलेगा। इस के साथ ही पंचायत के लोगों को हर तरह की सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ दिलाया जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य कन्हैया उरांव, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, समाजसेवी विनोद यादव, अशोक मंडल, अर्जुन मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
