पुलिस सिपाही के गोलिकाडं पर लोगों में आक्रोश ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
बिहार में बिहार पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनों की बात करना ही मुनासिब नहीं है राज्य में बेकाबू अपराध का आलम यह है कि अब खाकी भी सुरक्षित नहीं है। नया मामला खाकी से जुड़ा है। कटिहार पुलिस लाइन में कार्यरत महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार शाम लगभग 7 बजे की बताई जा रही है । मुंगेर जमालपुर की रहने वाली प्रभा भारती उम्र 21 वर्ष अपने घर मुंगेर से वापस लौट कर गेड़ाबाड़ी बाजार से टेंपो पर सवार होकर कटिहार पुलिस लाइन योगदान करने जा रही थी कि एनएच 81 पर भटवारा पंचायत भवन से पहले प्लांट के समीप कार पर सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर टेंपो को रोक कर महिला सिपाही को खींच कर नीचे उतार टैंपू को भगा दिया तत्पश्चात गोली मारकर महिला सिपाही की हत्या कर अपराधी कटिहार की ओर फरार हो गया । घटना की सूचना पर कोढ़ा थानाध्यक्ष सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेते हुए उनके परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा दिया। पिता के फर्द बयान पर मोरसंडा छात्र निवासी मोहम्मद हसन उर्फ छोटू सहित सात पर प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई है । पुलिस कप्तान ने बताया है कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई है जिनके द्वारा छापेमारी की जा रही है अपराधी जहां भी होगा जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगी । वही महिला पुलिस की निर्मम हत्या से कोढ़ा के ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है वही ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है ।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
आजमनगर में सांप के डसने से बच्चे की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में मछली पकड़ने नदी गए एक बच्चे को जाल में...
