May 1, 2026

मुंगेर में सीआईएसएफ जवान की पत्नी को गोली मारी,मां की हत्या की थी इकलौती गवाह

Read Time:1 Minute, 47 Second

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चूहाबाग इलाके में पहले से घात लगाए अपराधियों ने सीआईएसएफ जवान रवि शर्मा की पत्नी दीपिका शर्मा को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने घर के पीछे बाथरूम जा रही थी । अपराधियों ने महिला को एक के बाद एक तीन गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है ।वहीं उसके पड़ोस में रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने बताया कि एकाएक गोली चलने की आवाज ।आई जब देखा उसके सामने भाभी गिरी परी तब जाकर इस बात की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मृतिका के भाई कुमार भानु ने बताया कि दीपिका दिदि और उसकी मां पर पहले भी 2017 में मायके में संपत्ति विवाद को लेकर गोली चल चुकी है । जिसमें दीपिका घायल हो गई थी और मां गायत्री देवी की मौत हो गई थी। इस घटना कांड में मृतिका दीपिका आई विटनेस थी। मां के हत्यारे के विरुद्ध कोई गवाही मृतिका दीपिका नहीं दे इसलिए हमेशा ससुराल पक्ष और आरोपी उसे मानसिक प्रताड़ना देते थे। पुलिस के जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से दो खोखा और एक गोली बरामद की है । मृतका का पति रवि धनबाद सीआईएसफ में तैनात है तथा मृतिका के 5 वर्षीय बेटा भी है।

Previous post माओवादी प्रशांत बोस ने फैलाई थी 6 इंच छोटा करने की दहशत, कीता नरसंहार के बाद इस इलाके में हुआ था सक्रिय
Next post झारखंड स्थापना दिवस पर कई सौगात नवनियुक्त 680 शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial