April 29, 2026

विधार्थी परिषद् ने दी पुलवामा हमला में शहीदों को श्रद्धांजलि ।

Read Time:1 Minute, 38 Second

**** बलरामपुर (डेस्क) *****

मंगलवार को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् बलरामपुर इकाई द्वारा +2 प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल विश्वदिघि में पुलवामा में शहीदों के नाम पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। जिसमे विधार्थी परिषद् के प्रखंड सह संयोजक अमृत सिंह ने कहा कि आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था. ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था. हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। ओहि विधार्थी परिषद् के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिनोद कुमार कुशवाहा ने कहा आज हम सभी भारतीय 14 फरवरी को काला दिवस के रूप में मनाते है। साल 2019 को देश आतंकी हमले से दहल गया था। पुलवामा के अवंतीपुरा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। विस्फोटकों से भरी एक कार काफिले से टकरा गई थी। उसके बाद जो धमाका हुआ उसकी गूंज शायद आज भी हर एक भारतीय को याद है। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।इस मौके पर विक्की कुमार, मुकुल दास, प्रेम दास, सूरज दास, सालिक आजम स्कूल के प्रधानाध्यापक आदि मौजूद रहें।

Previous post प्राथमिक विद्यालय, करौंदी में छात्रों व अध्यापकों ने लिया जीवन भर नशामुक्त रहने का संकल्प ।
Next post ई-किसान भवन में दोपहर बाद तक लटकता रहा ताला, लोगों ने जताया आक्रोश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial