बिहार बोर्ड परीक्षा को ले चार परीक्षा केन्द्र गठित,14 फरवरी से 22 फरवरी तक होगी परीक्षा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मैट्रिक परीक्षा संचालन हेतु मनिहारी प्रखंड क्षेत्र मे चार परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।परीक्षा की सफल संचालन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता मे कार्यालय में आवश्यक बैठक हुई।बैठक मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजवाला सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमाकांत, राज कुमार ,प्रधानाध्यापक कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी विनोद कुमार,व अन्य केन्द्र के अधीक्षक शामिल थे।मनिहारी कन्या मध्य विद्यालय परीक्षा केन्द्र मे बालक ,बालिका परीक्षार्थियों के लिए संयुक्त केन्द्र बनाया गया है। उक्त परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पाली 461एवं द्वितीयपाली मे 265 परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था की गयी है।पी एल एस एन उच्च विद्यालय मे प्रथम पाली मे 329एवं द्वितीयपाली मे 218 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। बेतल मिशन स्कूल मे गठित परीक्षा केन्द्र मे प्रथम पाली मे 224 एवं द्वितीयपाली मे 282 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं,जबकि ब०प्र०शु०प्र० उच्च विद्यालय मे प्रथमपाली मे 443एवं द्वितीयपाली मे249 परीक्षार्थियों के शामिल होने की जानकारी एसडीएम श्री कुमार ने दी है। मनिहारी प्रखंड क्षेत्र मे मैट्रिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए गठित चार केन्द्रों मे से तीन परीक्षा केन्द्र पर बालिका परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है, जबकि कन्य मध्य विद्यालय मे गठित परीक्षा केन्द्रों पर बालक व बालिका परीक्षार्थियों के लिए संयुक्त रुप से सीट प्लानिंग की गयी है। जानकारी देते हुए एसडीएम श्री कुमार ने बताया कि परीक्षार्थीयों को उनके निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से तीस मिनट पहले पहुंच जाने की अपील की है।देर से आनेवाले परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र मे प्रवेश नहीं कर सकेंगे।जानकारी दी कि निर्धारित परीक्षा केन्द्र के बाहर दो सौ मीटर की परिधि मे धारा 144 आयत रहेंगी।परीक्षा की अवधि मे शहर की फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केन्द्र पर दण्डाधिकारी के नेतृत्व मे पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
