कुशल व्यंग्यकार जोगेश्वर जख्मी जी के निधन पर साहित्य प्रेमियों में निराशा ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कुशल व्यंग्यकार आदरणीय जोगेश्वर जख्मी जी का मंगलवार के संध्या निज निवास पर निधन हो गया था। मनिहारी के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा ने बताया कि जख्मी जी के निधन से पूरे सीमांचल के साहित्य के क्षेत्र में एक गहरा शुन्य उत्पन्न हो गया है। वे कुशल व्यंग्यकार थे। उन्हें स्मरण करते हुए प्रद्युम्न ओझा ने कहा कि वर्ष 1996- 97 से जख्मी जी के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध कायम हुआ और उनके द्वारा मनिहारी में आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरा में वह आते रहे। उन्होंने कई नए कवि कवित्रीयों को मंच प्रदान कर उन्हें पहचान दिलाई और साहित्य जगत में स्थापित किया। कवि सुरेश चंद्र सरस ने कहा की जख्मी जी आजीवन जिला साहित्य हिंदी सम्मेलन के सचिव रहे ।बहुत दिनों तक जिला पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष रहे हैं। वे प्रखर और निर्भीक वक्ता रहे । उनके निधन से कटिहार जिला साहित्य सम्मेलन को गहरा धक्का लगा है। जिले भर के साहित्यकार अनाथ जैसे हो गए हैं। जिला साहित्य सम्मेलन संघ के अध्यक्ष श्री सुशील आचार्य ने कहा कि डॉ जोगेश्वर जख्मी जी जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के बहुत लंबे समय से संगठन के सचिव थे। उनके निधन से ऐसा लगता है कि कटिहार जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन का एक युगपुरुष हम लोगों के बीच से उठ गया। जख्मी जी जिलेभर के साहित्यकारों के बीच एक चर्चित कवि के रूप में माने जाते रहे उनके निधन पर मैं अपनी ओर से हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं। मनिहारी के गंगा तट पर बुधवार को जेष्ठ पुत्र बादल कुमार, शैलेश कुमार, अनुपम कुमार सहित साहित्यकार, परिजन व मित्रों की मौजूदगी में पंचतत्व में विलीन कर दिया गया।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
