प्राणपुर थाना परिसर से निकाली जन सहभागिता मोटर साइकिल रैली।
मोहम्मद आरिफ ( प्राणपुर )
पुलिस के प्रति आमजनों का विश्वास बढ़े जिसको लेकर प्राणपुर थाना से जन सहभागिता मोटर साइकिल रैली निकाली गई।बताते चलें कि मोटरसाइकिल रैली को लेकर प्राणपुर थाना प्रभारी अमजद अली ने कहा कि बिहार राज्य मुख्यालय के निर्देश पर बिहार पुलिस सप्ताह की शुरूआत की गई है ।,जो 20 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत प्राणपुर थाना में की गई जहां जहां से थाना प्रभारी के द्वारा बाइक रैली को रवाना किया। वही इस अवसर पर थाना प्रभारी अमजद अली ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य है, कि पुलिस व आम जनता के बीच कैसे व्यवहार किया जाना है। तथा आम जनों की समस्यायों का समाधान के दिशा में कार्य करेगी तथा उनके अपेक्षाओं को समझेगी। साथ ही उनका सुझाव प्राप्त करेंगी।जिसको लेकर प्राणपुर प्रखंड में सोमवार को पुलिस मंडली टीम निकाली गई है, जिसमें टीम बना कर पंचायत पंचायत वार्ड वार्ड चौक चौराहे पर जन सहभागिता को लेकर पुलिस बल समझाते दिखे।वही इस बार पुलिस मुख्यालय ने निर्णय लिया है कि बिहार के सभी जिलों में 27 फरवरी को तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा अपने-अपने जिले में रक्तदान किया जाएगा. इससे आम जनता को जरूरत पड़ने पर मदद मिल सकेगी. वही साइबर क्राइम फ्रॉड के लिया 1930, मद्यपान निषेध के लिए 15545 पर आप कॉल कर सकते है। इस तरह की कई जगह जानकारियां दी गई।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
