दिनदहाड़े मुखिया पति की गोली मार कर दी गई हत्या ।
नवीन मेहता (कदवा)
गोलियों की आवाज से दहला बिझारा पंचायत ।

कदवा प्रखंड क्षेत्र के बलिया बेलोन थाना अंतर्गत बिझाड़ा पंचायत के मुखिया सबीहा खातून के पति तनवीर राही की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि वे अपने हीं पंचायत के सिहरोल गांव स्थित वार्ड संख्या 8 के वार्ड सदस्य के शादी का भोज खाने पहुंचे थे। जैसे हीं वे खाने बैठे ही थे कि पहले से वहां मौजूद अपराधियों ने अंधाधुन गोली बरसाना शुरू कर दिया।गोली चलने के बाद शादी में उपस्थित लोग तीतर बितर होकर इधर-उधर भागना शुरू कर दिया और मौका देख अपराधी घटना को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार हो गया। शादी में मौजूद लोगों द्वारा उक्त घटना की सूचना बलिया बेलौन पुलिस को दिया और आनन-फानन में मुखिया पति तनवीर राही को तत्काल इलाज के लिए तेलता अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही बलिया बेलौन पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छान बिन में जुट गई है।वहीं घटना की जानकारी पर उनके परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है। घटना को लेकर पुरे पंचायत में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।बताया जाता है कि घटना के दौरान एक केटरर के बांह में भी गोली लगी है, फिलहाल जिसका इलाज चल रहा है।घटना को लेकर थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि घटना करीब तीन बजे की है, घटना स्थल से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।अपराधी की तलाश जारी है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
