किसी को जबरदस्ती रंग गुलाल नहीं लगाएंगे — थानाध्यक्ष
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में होली एवं शबे ए बरात त्यौहार को लेकर थाना प्रांगण में थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार ,उप प्रमुख वसंत चौहान ,मुखिया निरंजन कुमार मंडल,, विधायक प्रतिनिधि सूरज कुमार विश्वास के अलावे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवी मौजूद थे ।बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाए ।डीजे का प्रयोग होली में ना हो इसका ध्यान रखा जाय। बिहार में शराबबंदी है। शराब बिक्री करने वाले शराब बनाने वाले एवं शराब का सेवन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। होली में जोर जबरदस्ती रंग या गुलाल नहीं लगाएंगे। आपसी प्रेम भाईचारा के तहत त्यौहार को मनाएं। धूलंडी आदि का प्रयोग ना करें। कई लोगों ने पिछले वर्ष सौरिया में हुई कुछ तनातनी की बात का चर्चा किया। जिस पर थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की गश्ती लगातार जारी रहेगी। कहीं भी असामाजिक तत्व या भ्रम फैलाने वाले, अफवाह फैलाने वाले पाए जाते हैं इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें । कई सदस्यों ने थाना क्षेत्र अंतर्गत दोनों समुदाय में कभी भी किसी प्रकार का अप्रिय घटना नहीं हुई है ।दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाते हैं तथा एक दूसरे के घरों में आकर बधाई भी देते ।इस मौके पर सरपंच दिनेश कुमार मंडल, सरपंच संजीव कुमार, सरपंच प्रतिनिधि कमल यादव ,शेख रशीद, राजन, मिस्टर खान, शिवधारी केवट ,मोहम्मद असलम कुंदन महतो ,सूरज विश्वास ,अरविंद सिंह, कादिर खान मनोज कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
