चारबाग से मां चंद्रिका देवी मंदिर तक चलने वाली सिटी बस को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
श्रद्धालु की सुविधा के लिए लखनऊ के चारबाग बस स्टैंड से मां चंद्रिका देवी मंदिर कठवारा बख्शी का तालाब तक चलने वाली सिटी बस का उद्घाटन बख्शी का तालाब के विधायक योगेश शुक्ला द्वारा चारबाग बस स्टैंड पर हरी झंडी दिखाकर किया । एआरएम दुबग्गा मनोज कुमार व विधायक योगेश शुक्ला ने चारबाग से मां चंद्रिका देवी मंदिर तक बस से सफर किया । विधायक का रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । मंदिर में दर्शन करने के पश्चात मीडिया से बात करते हुवे । विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का धन्यवाद किया की उनके अनुरोध पर अतः शीघ्र चारबाग से मां चंद्रिका देवी मंदिर तक बस चलाने के आग्रह को स्वीकार किया मंदिर में उपस्थित मेला कमेटी ने सीतापुर से एम एल सी पवन सिंह चौहान व विधायक शुक्ला से निवेदन किया कि बहुत जल्द माननीय मुख्यमंत्री जी को भी मिल कर मंदिर में दर्शन करने हेतु आने का आग्रह करे जिस पर एमएलसी पवन सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द वार्ता करके मुख्यमंत्री जी को मां चंद्रिका देवी मंदिर आने के लिए अनुरोध किया जाएगा विकास की बात करते हुए विधायक ने कहा कि मंदिर के पास में एक पार्क विकसित किया जाएगा। जिससे मंदिर में दर्शन करने वाले दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को आराम करने का एक उचित स्थान मिल सके।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
