May 28, 2026

पंचायत उप चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक ।

Read Time:1 Minute, 4 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के फतेहनगर पंचायत की मुखिया पद, एक वार्ड सदस्य, एक पंच, उत्तरी काटाकोस के दो पंच पद, दक्षिणी काटाकोस पंचायत के दो पंच पद,बघार पंचायत के एक वार्ड सदस्य पद पर उप चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार की अध्यक्षता मे बैठक हुई।बताना लाजिमी है कि फतेहनगर की मुखिया हाजरा खातून की विगत दिनों निधन हो जाने के कारण मुखिया पद रिक्त है। सोमवार को बीडीओ की अध्यक्षता मे आहुत बैठक मे उप चुनाव को लेकर कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।मतदाता सूची को अद्यतन करने सहित अन्य अनेक आवश्यक निर्देश दिये गये।

Previous post त्रिवेणी नगर पहुंचा नशामुक्ति का अमृत कलश ।
Next post कोचिंग से लौट रही स्कूटी पर सवार छात्रा को स्कूल बस ने मारी ठोकर, छात्रा हुई घायल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial