कोचिंग से लौट रही स्कूटी पर सवार छात्रा को स्कूल बस ने मारी ठोकर, छात्रा हुई घायल ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज कटिहार-पूर्णिया मुख्य सड़क नागाटोला मोड़ समीप सोमवार को कोचिंग क्लास से पढ़कर घर लौट रही स्कूटी सवार छात्रा को स्कूल बस ने ठोकर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार छात्रा घायल हो गई। मौके पर स्कूल बस छोड़ ड्राइवर फरार हो गया। जबकि ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में घायल छात्रा को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गया। मौके पर छात्रा के पिता राकेश कुमार झा व समाजसेवी गौतम कुमार ने बताया कि छात्रा डिंपल कुमारी हसनगंज से कोचिंग पढ़ कर अपने घर रामपुर जा रही थी कि अचानक नागाटोला मोड़ पर कटिहार की तरफ से आ रही एसबीपी विद्या बिहार की स्कूल बस ने स्कूटी सवार छात्रा को ठोकर मार दी। जिसमें छात्रा काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं घायल छात्रा को ग्रामीणों की मदद से हसनगंज अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। मौके पर घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि यहां अक्सर घटना दुर्घटना होते रहती है। कई बार तो बड़ा हादसा भी हो चुका है, जिसमें कई लोगों की जाने भी जा चुकी है।इस अवसर पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
सर्पदंश ने छीन ली मासूम की मुस्कान, 4 वर्षीय ईशू की मौत से पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बाघमारा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुमारीपुर निवासी...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने दक्षिणी कांटाकोश में सहयोग शिविर का लिया जायजा, विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश में मंगलवार को सरकार के दिशा-निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन...
