August 28, 2026

सहायक शाखा प्रबंधक के बदसलूकी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने की लिखित शिकायत।

Read Time:1 Minute, 59 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा । सहायक शाखा प्रबंधक की मनमानी के खिलाफ दर्जनों उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर जांच करने एवं शाखा से हस्तांतरित करने का मांग की है।यह मामला डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सॉरीया का है। जहां के दर्जनों उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर शाखा प्रबंधक न्याय की गुहार लगाया है। शमून सज्जाद ,रशीदा खातून, विवेकानंद ,,ईश्वर महतो, सोनी कुमारी ,रवीना खातून, काजल देवी ,संध्या देवी, आसमा खातून ,शेख शमीम ,सुकरी देवी ,सोनी देवी सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने लिखित में आवेदन दिया है ।दिए आवेदन में ग्राहकों ने आरोप लगाया है आए दिन सहायक शाखा प्रबंधक हरे राम द्वारा ग्राहकों के साथ बदसलूकी करते रहते हैं। छोटे-मोटे कामों के लिए ग्राहक शाखा में आते हैं । ऊंची आवाज में  बात करते हैं। डांट फटकार लगातेे हैं ।ग्राहकों ने आरोप लगायाा है पासबुक अपडेट ,केवाईसी ,रुपया जमा करने, बैंक खातेे में जमा राशि की जानकारी मांगने पर सहायक शाखा प्रबंधक द्वारा डाटा जाता हैै तथा पासबुक फेंक दिया जाता है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक रजनीश कुमार ने बताया कि ग्राहकों का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है जिसकी जांच की जा रही है जांच में दोषी पाए जाएंगे तो विभागीय कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा ।

Previous post बारसोई प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला ।घायल मुखिया का चल रहा इलाज ।
Next post मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी सोसाइटी कोचिंग बस्तोल के छात्रों ने लहराया परचम ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial