November 25, 2026

अभाविप का बलरामपुर प्रखंड इकाई पुनर्गठित ।

Read Time:1 Minute, 55 Second

पब्लिक न्यूज़ 24 (बारसोई)

विक्की बने प्रखंड संयोजक, विजय शर्मा नगर मंत्री ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर इकाई का पुनगर्ठन टेन प्लस टू उच्च विद्यालय बी. बलरामपुर में किया गया। इकाई पुनर्गठन से पूर्व कार्यकर्ताओं व छात्रों को विद्यार्थी परिषद के बारे के विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में अभाविप के पूर्णिया विश्वविद्यालय खेल प्रमुख रोहित कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बासु सिंह उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिनोद कुमार कुशवाहा ने किया। इकाई की घोषणा पूर्व प्रखंड संयोजक महेश्वर महतो ने किया। नगर इकाई पुनर्गठन में प्रखंड संयोजक अमृत सिंह, सह संयोजक विक्की दास, प्रियंकेश कुमार, नगर मंत्री विजय शर्मा, सह नगर मंत्री भारत दास, सुदर्शन सिंह, एस.एफ.एस. प्रमुख रंजीत महतो, वही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुंदन दास, मुकुल दास, सुजीत कुमार यादव, रितिक कुमार राय के नामों को घोषणा की गई। वही जिला संयोजक विक्रांत सिंह ने विश्वविद्यालय खेल प्रमुख रोहित कुमार के द्वारा महेश्वर महतो को जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व सौंपा है।

Previous post अंबेडकर जयंती को लेकर की गई बैठक।
Next post माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित हेतु सम्मान समारोह का किया आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial