July 29, 2026

माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित हेतु सम्मान समारोह का किया आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 1 Second

आमिर रेजा (अररिया)

न्यू अररिया कोचिंग सेंटर द्वारा इस वर्ष माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक सम्मान समारोह आयोजित कर प्रोत्साहित किया गया इस दौरान माध्यमिक परीक्षा और इंटर परिक्षा में सफ़ल होने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को मेडल, मोमेंटो और ट्राफी से सम्मानित किया गया।मैट्रिक परीक्षा में 17 सफल स्टूडेंट को और इंटर में 4 विद्यार्थी को सम्मानित किया गया।ताकि नए बच्चे मोटिवेट हो सके और मेहनत,लगन से पढ़ सकें। इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि मास्टर आफताब, मुफ्ती खालिद साहेब मौलवी जमशेद ये सभी मेहमानों ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप लोग आगे भी इसी तरह से निरंतर प्रयास जारी रखिए और जिंदगी में कामयाबी हासिल करें। मास्टर आफताब आलम ने डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा की हमे अपनी जिंदगी में कामयाब होना है तो बड़ा लक्ष्य निर्धारण करना होगा छोटा लक्ष्य आदमी को छोटा ही बनाता है। मौके पर कोचिंग सेंटर के शिक्षक धन्यवाद ज्ञापन किया मोसब्बीर ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया । विज्ञान के शिक्षक हुसैन ने सभी अभिभावक से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा ज़रूर दे एक वक्त की खाना कम खाए लेकिन शिक्षा ज़रूर दे।

Previous post अभाविप का बलरामपुर प्रखंड इकाई पुनर्गठित ।
Next post प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की गई स्वास्थ्य जाँच।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial