September 25, 2026

प्राणपुर में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई आयोजित ।

Read Time:3 Minute, 0 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी को लेकर प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा सभा कक्ष भवन के प्रांगण में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रोशनी खातून ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ आने से पूर्व की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। इसको लेकर पूरे प्रखंड में सेक्टर बांटे जाने, उच्च स्थलों का चयन तथा अंचल अंतर्गत नाव एवं नाविकों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पूर्णत: व अंशत: प्रभावित होने वाले गांवों के संबंध में सूची तैयार करने का प्रस्ताव लिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य तथा पशु चिकित्सा पर भी विचार-विमर्श किया गया। वही बाढ़ के समय चलने वाले सामुदायिक किचन व बाढ़ आश्रय स्थल में चापाकल लगाने की तैयारी को लेकर पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया । वही बैठक में स्वास्थ्य विभाग को अंचलाधिकारी कुमार निलिकान्त ने निर्देश देते हुए कहा कि मानव सबंधी दवा ,बिलीचिंग पाउडर बाढ़ से पूर्व इसकी उपलब्धता को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखे । बाढ़ के समय सभी उपस्वास्थ्य केंद्र में समुचित दवा उपलब्ध होना चाहिए । सभी पंचायत में मेडिकल टीम की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया । उधर तटबंध की सुरक्षा को लेकर महानंदा विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया । वही बाढ़ के समय पशु की चारा को लेकर पशु चिकित्सा पदाधिकारी को इसको लेकर निर्देश दिया गया । सभी बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में नाव चलवाने को लेकर जगह चिन्हित करने का निर्देश सम्बंधित पंचायत के कर्मचारियों को दिया गया । इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद थे ।इस मौके पर सीओ कुमार निलिकांत , राजस्व पदाधिकारी रत्नेश कुमार , लड्डू सिंह ,लक्ष्मीकांत विश्वास ,मुजाहिद आलम , मो रफीक, हारून रसीद,रमेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे ।

Previous post 29 लीटर देसी शराब किया गया नष्ट।
Next post आवासीय विद्या सदन इंग्लिश विद्यालय का कटिहार सांसद ने किया शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial