September 27, 2026

नपं कार्यालय में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के धूमधाम से मनाया ।

Read Time:1 Minute, 45 Second

पब्लिक न्यूज़ 24 (बारसोई)

बार्सोई नपं कार्यालय में डॉ भीमराव अंबेडकर के 132 वां जन्म जयंती के अवसर पर मुख्य पार्षद विमला देवी, एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, इओ ब्रजकिशोर राम उप मुख्य पार्षद प्रमोद साह, रिंकू सिंह , दीपक चंद्र दास सिओ अमर कुमार राय सहित अन्य वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से केक काटकर धूमधाम से मनाया । इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने इनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान हमारे लिए तमाम धार्मिक ग्रंथों की तरह पवित्र है जिसकी रक्षा करना हमारा राष्ट्रधर्म है। धार्मिक ग्रंथे सत्य धर्म दया परोपकार के रास्ते पर इंसान को ले चलता है तो भारत का संविधान समानता धर्मनिरपेक्षता देश की एकता के रास्ते हिंदुस्तान को ले कर चलता है। हम सब को इनके बताए गए पद चिन्हों पर चलना है क्योंकि संविधान एक ऐसी ताकत है जिसके सहारे देशवासी सरलता एवं सहजता के साथ चल सकते हैं । इस अवसर पर राकेश साह, तिलक साह, रोहित भगत, विवेक भगत , वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह , मो सलमान, सहित सभी वार्ड पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए की गई अखंड हरि कीर्तन का आयोजन ।
Next post देसी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial