देसी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार कर भेजा जेल
अशोक यादव (डडंखोरा)
।डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देसी शराब निर्माण एवं बिक्री तथा सेवन लगातार जारी है । थाना क्षेत्र अंतर्गत कई ऐसे गांव हैं जहां बृहद पैमाने पर देसी शराब के निर्माण चोरी छुपे किए जाते है।मक्का के खेत में , बहियार में ,बसबाड़ी में चोरी छुपे निर्माण हो रहे हैं तथा उसे गंतव्य जगह तक शराब तस्कर के माध्यम से पहुंचाया भी जा रहा है और लोग शराब का सेवन भी कर रहा है।आये आए दिन चौक चौराहा पर शराब के नशे में धूत लोग बहस करते, हल्ला करते बेवजह शोर-शराबा करते आसानी से देखे जा सकते है। प्रशासन की तरफ से ठोस पहल नहीं की जा रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सड़कों पर खेत खलिहान एवं गांव में चेकिंग अभियान व छापेमारी अभियान चलाकर देसी विदेशी शराब तस्कर को शिकंजी में भी लेती है। लेकिन पूर्णतः लगाम नहीं लगा सकी है। इसी के तहत 40 लीटर देसी शराब के साथ थाना क्षेत्र के द्वाशय पंचायत अंतर्गत बुधैली गांव के युवक 38 वर्षीय सुदन मड़ैया पिता धनीलाल मडैया को किया गया है तो वही डंडखोरा के बारी टोला की राजेश कुमार कूड़ेल पिता बबलू कुड़ेल को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हरी प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार मध निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
