जातीय जनगणना के बहिष्कार को लेकर शिक्षक संघ के नेताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
इसरारूल हक (बारसोई)
संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार के बैनर तले प्रदेश उपाध्यक्ष मिन्हाज आलम के नेतृत्व में स्थानीय शिक्षक संघ के नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका को जातीय जनगणना कार्य का शिक्षकों द्वारा पूर्णता बहिष्कार करने का ज्ञापन दिया गया है । इस संबंध में मो. मिनहाज ने बताया कि पुर्व में सरकार द्वारा प्रदेश में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने और राज्य की सभी 9222 नियोजन इकाइयों को समाप्त कर उन्हें जिला संवर्ग में समाहित करने का आश्वासन दिया गया था। किंतु 10 अप्रैल 23 को राज्य सरकार द्वारा बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति स्थानांतरण अनुशासनिक कार्यवाही एवं सेवा शर्त नियमावली 2023 की अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया गया है कि नियोजन इकाईयां पूर्व प्रभावी रहेगी । और विद्यालय अध्यापक का नया संवर्ग चला दिया गया है जिससे राज्य में कार्यरत सभी कोटि के लिए नियोजित शिक्षकों एवं अन्य शिक्षक कर्मियों में व्यापक क्षोभ एवं असंतोष है । आगे उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दलों द्वारा किए गए विश्वासघात के विरोध में जातिय आधारित गणना का कार्य का पूर्णतः बहिष्कार करते हुए राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन आयोजित कर मांग पत्र सौंपा है । इस अवसर परप्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आरफीन आलम, मोहम्मद सरफराज, राजेश साह उर्फ मिट्ठू , मो० गुलमबर, मोहम्मद निसार अहमद, मोहम्मद तजमुल हुसैन, दिवाकर, रंजना कुमारी, मोहम्मद ख्वाजाबुद्दीन सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
आरडीएस कॉलेज सालमारी में सजी ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ मुशायरे की महफिल, हजारों की संख्या में जुटे श्रोता
बारसोई अनुमंडल अंतर्गत आरडीएस कॉलेज, सालमारी में ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। इस...
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
