July 20, 2026

विवाहिता की संदेहास्पद मौत, माइका वालो ने ससुराल वालों पर मारने का लगाया आरोप ।

Read Time:1 Minute, 22 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना क्षेत्र के मुजवरटाल गांव पारसमणि बहियार की एक विवाहिता द्वारा जहर खाने का मामला प्रकाश मे आया है।इस संबंध मे मृतक सरिता हेम्ब्रम की मां प्राणपुर केवटिया निवासी परांगकुड़ीमूर्मू ने मनिहारी थाना मे आवेदन देकर अपनी पुत्री की ससुराल पक्ष पर तंगतबाह करने एवं जहर खिलाने की शिकायत दर्ज करायी है।थाने मे दी गयी आवेदन मे मृतिका की मां ने पुत्री की सास ,ससुर,प्रधान मुनि, भैंसुर बबलू मुर्मू , पति चरण मूर्मू को आरोपी बनाया है।घटना की सूचना पाकर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए लाश को कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षण हेतु कटिहार भेज दिया है। मनिहारी थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने जानकारी दी है कि कांड दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है । अंत्य परीक्षण प्रतिवेदन एवं पुलिस अनुसंधान के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

Previous post हरिनाम संकीर्तन को लेकर श्रधालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ।
Next post जातीय जनगणना के बहिष्कार को लेकर शिक्षक संघ के नेताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial