उत्पाद विभाग एवं ग्रामीणो में झरप कई घायल ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला। घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी संथाली टोला की है। उत्पाद विभाग टीम को पीटने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बवाल किया। घटना के बारे में बताया जाता है कि कोढ़ा के कोलासी संथाली टोला में उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिनमे एक आधा दर्जन और ग्रामीण सिपाही घायल हुए है। उत्पाद विभाग टीम को पीटने के बाद ग्रामीणों ने कटिहार गेड़ाबाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर टायर जला कर मिनट तक जाम कर उत्पाद विभाग के खिलाफ नारे भी लगाए । कोढ़ा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। वही कोलासी संथाली टोला सहित चरखी नारायणपुर के आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम गांव में घुसकर बिना शराब पिए महिला पुरुष को पकड़ कर गाड़ी में बिठाते हैं और दूसरे गांव में जाने के बाद पैसे लेकर छोड़ देते है। जिनमें कई ऐसे महिला व पुरुष हैं जो ना ही शराब बनाते हैं और ना ही पीते हैं उन्हें भी उत्पाद विभाग की टीम उठाकर लेकर चले जाते हैं और जेल भेज देते हैं जिससे आदिवासी समुदाय के लोगों मे उत्पाद विभाग की टीम पर बहुत ज्यादा आक्रोश पनप रहा हैं ।
More Stories
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
4-5 वर्षों से अधूरा है सिद्धना-सोनातला पुल, 12-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर ग्रामीण।
आबादपुर (हसन रजा) सिद्धना गांव से सोनातला को जोड़ने वाले बड़े पुल का निर्माण बीते 4-5 वर्षों से अधूरा पड़ा...
