November 7, 2026

उत्पाद विभाग एवं ग्रामीणो में झरप कई घायल ।

Read Time:1 Minute, 59 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला। घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी संथाली टोला की है। उत्पाद विभाग टीम को पीटने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बवाल किया।  घटना के बारे में बताया जाता है कि कोढ़ा के कोलासी संथाली टोला में उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिनमे एक आधा दर्जन और ग्रामीण सिपाही घायल हुए है। उत्पाद विभाग टीम को पीटने के बाद ग्रामीणों ने कटिहार गेड़ाबाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर टायर जला कर मिनट तक जाम कर उत्पाद विभाग के खिलाफ नारे भी लगाए । कोढ़ा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। वही कोलासी संथाली टोला सहित चरखी नारायणपुर के आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम गांव में घुसकर बिना शराब पिए महिला पुरुष को पकड़ कर गाड़ी में बिठाते हैं और दूसरे गांव में जाने के बाद पैसे लेकर छोड़ देते है। जिनमें कई ऐसे महिला व पुरुष हैं जो ना ही शराब बनाते हैं और ना ही पीते हैं उन्हें भी उत्पाद विभाग की टीम उठाकर लेकर चले जाते हैं और जेल भेज देते हैं जिससे आदिवासी समुदाय के लोगों मे उत्पाद विभाग की टीम पर बहुत ज्यादा आक्रोश पनप रहा हैं ।

Previous post मनिहारी के विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने पढ़ा अलविदा जुमा ।
Next post शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का नुक़सान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial