अवैध गैस रिफिलिंग कार्य चरम पर कार्रवाई की मांग
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा धीरे-धीरे तेजी से फल और फूल रहा है ! बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरने के दौरान कई बार लिकेज होता है और हादशे का सबब बनता है लेकिन धंधेबाजों को इस बात से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें तो सिर्फ उनके धंधे से मतलब है कि उनका धंधा कितना फल फुल रहा है।दुर्घटनाओं की आशंका से उन्हे दुर दुर तक कोई लेना देना नही है।मालुम हो कि प्रखंड के अति व्यस्ततम बाजार गेड़ाबाड़ी में अवैध गैस रिफिलिंग के कई धंधेबाज सक्रिय हैं जो अपने धंधे को परवान चढ़ा रहे हैं। एन एच के दोनों किनारे पर बसा गेड़ाबाड़ी बाजार होकर प्रतिदिन अधिकारियों का वाहन गुजरता है।परन्तु आज तक किसी अधिकारी द्वारा अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे पर ध्यान नही दिया गया है।मालुम हो प्रखंड के गेड़ाबाड़ी बाजार ,खेरिया,फुलवरिया , कोलासी,बहरखाल बाजार में गैस भरने का काम किया जाता है !वही कुछ साल पहले बरारी ,सोनोली , सेमापुर में लिकेज से आग लगने व गैस सिलिंडर फटने जैसी दुर्घटना घटित हुई है तथा दुर्घटना में कईयों की जाने भी गई है।फिर भी अवैध गैस रिफिलिंग के धंधेबाज अपने धंधे पर विराम नहीं लगा रहे हैं और न ही प्रशासनिक स्तर पर सार्थक पहल ही की जा रही है।यदि समय रहते इस दिशा में सार्थक पहल नहीं की गई तो अवैध गैस रिफिलिंग बड़े हादशे का सबब बन सकता है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
