November 3, 2026

30 वर्षीय एक युवक बरंडी नदी में डूबने से मौत।

Read Time:2 Minute, 14 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बरारी वार्ड संख्या 6 निवासी बिजल ऋषि के 30 वर्षीय दामाद सुनील कुमार ऋषि की बरंडी नदी में डूबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान मटिया रानीपतरा निवासी कैलाश ऋषि के पुत्र सुनील कुमार ऋषि के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह सुनील ऋषि अपने ससुराल क्षेत्र के बरंडी नदी किनारे खेत में काम करने गए थे।और काम खत्म करने के बाद वह नदी में स्नान करने लगे।इसी दौरान पैर फिसल जाने से वे गहरे पानी में डूब गए।पास में ही खेत में काम कर रहे उनके साले सोनू कुमार ने जब जीजा को डूबते देखा तो शोर मचाने लगा।शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन काफी मशक्कत के बाद सुनील ऋषी को बाहर निकाला जा सका।परिजनों ने आनन-फानन में सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी लाया गया और डॉक्टर रश्मि आर्या ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही अंचल राजस्व कर्मचारी मोहन यादव एस आई प्रियंका कुमारी एवं गौरव कुमार मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।इस दर्दनाक हादसे के बाद से मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। पत्नी सुनिता देवी, बेटियां रुचको, वैष्णवी, संतोषी और बेटा भोलू सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Previous post वर्तमान विधायक बिजय सिंह का 53 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया
Next post मनिहारी पुलिस ने 23 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial