मनिहारी से भी जदयू के कार्यकर्ताओं का जत्था पटना पहुंचा, जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
जिले के मनिहारी विधानसभा भी समाजवादियों का गढ़ रहा है:- शम्भु सुमन
महान समाजवादी नेता जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं ज्यन्ती पटना के बापू सभागार मे समारोह पूर्वक मनाया जाना है।24 जनवरी 2023 को जननायक की जयन्ती के मौके पर प्रदेश सहित देशभर के समाजवादी विचारधाराओं के जनप्रतिनिधियों व नामचीन राजनीतिक हस्तियों ने कर्पूरी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने को ले बापू सभागार में जूटान हुआ है।सूबे के गांवों शहरों से भी इस अवसर पर जननायक के प्रति श्रद्धावान लोग पटना पहुंच चुके हैं।जिले का मनिहारी विधानसभा क्षेत्र भी समाजवादियों का गढ़ रहा है। अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन ने हाल के दिनों मे क्षेत्र भ्रमणकर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों से मिलकर सरकार द्वारा चलायी जारही कल्याणकारी योजनाओं से उनके प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ लक्ष्ति वर्ग तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिये।क्षेत्र भ्रमण के क्रम में शम्भु ने लोगों से जननायक कर्पूरी ठाकुर की ज्यन्ती समारोह मे भाग लेने बापू सभागार पटना पहुंचने का भी आह्वान किया गया। प्रेरित होकर सैकड़ो कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष जदयू मंजय साह के नेतृत्व में जननायक की ज्यन्ती समारोह मे अपनी श्रद्धा निवेदित करने पटना पहुंच चुके हैं।
More Stories
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
4-5 वर्षों से अधूरा है सिद्धना-सोनातला पुल, 12-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर ग्रामीण।
आबादपुर (हसन रजा) सिद्धना गांव से सोनातला को जोड़ने वाले बड़े पुल का निर्माण बीते 4-5 वर्षों से अधूरा पड़ा...
