मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
शांति व्यवस्था में खलल डालनेवाले बख्से नहीं जाएंगे– एसडीएम
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाये जाने व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर मनिहारी प्रखंड सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।इसमे प्रखंड क्षेत्र के अनेक जन प्रतिनिधियों, गण्यमान्य लोगों ने शिरकत की । लोगों से परस्पर सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से आपसी मेल व मिल्लत के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अपने संबोधन में एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने क्षेत्र में व्याप्त आपसी सौहार्द व गंगा यमुनी तहजीव की सराहना की।कहा कि क्षेत्र की साम्प्रदायिक सौहार्द जिले में नजीर है।आमजन से मोहर्रम परस्पर मेल व मिल्लत के साथ शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने की अपील की।अनुज्ञप्ति धारी अखाड़े तय मार्ग का अनुशरण करेगें। जूलुस के निर्धारित मार्ग पर दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।आमजन से अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संवेदनशील सूचना प्रशासन से साझा करने की अपील की।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार, अंचलाधिकारी विवेक आनंद, नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार ऊर्फ लाखो यादव, शुभम पोद्दार उप मुख्य पार्षद, थानध्यक्ष रामविलास सिंह, पुअनि विपिन कुमार ,सद्दाम हुसैन,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह, सुभाष मंडल, विनोद सिंह, पंकज यादव, आलमगीर, मुखिया कांमता प्रसाद सिंह,पांडव सिंह, जाकिर अंसारी, मुखिया पिंटु यादव, धोनी, मो शेरु,गोला सिंह, साजिद जार्जिस आलम, मुन्ना रजक ने शिरकत की।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
