June 24, 2026

कटिहार लोकसभा सीट से भाजपा के कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे:मिथिलेश तिवारी

Read Time:3 Minute, 38 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी का अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर अभिनंदन व स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने जिला पदाधिकारी एवं जिला कोर कमेटी की बैठक में कहा कि कटिहार लोकसभा सीट से भाजपा के कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे। किसी अन्य को स्थान और टिकट नहीं दिया जाएगा। तीसरी बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विधायक व सांसद भी ज्यादा दिन तक उनके साथ नहीं रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत यह है कि बीते महीने में तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत की बनाकर सभी दल एवं सभी राजनीतिक पार्टियों को संदेश दे दिया कि भाजपा विकास के लिए ही जानी जाती है। प्रदेश महामंत्री ने कोर कमेटी की बैठक में सभी जनप्रतिनिधि एवं जिला के पदाधिकारी को मोदी की गारंटी विकसित भारत संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और सरकार की योजनाओं को बताने का कार्य करें। इस बीच बैठक उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर जिला पदाधिकारी एवं कोर कमेटी के सदस्यों को बताने का कार्य किया। इस मौके पर बैठक में उपस्थित प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव,पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद , विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, लोकसभा प्रभारी, बिनोद मंडल, जिला प्रभारी सुरेश सुराना, निवर्तमान जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह सह संयोजक गोविंद अधिकारी, लोकसभा विस्तार कौशलेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, राजकुमार राय, शोभा जयसवाल, मुकेश पासवान, राघवेंद्र सिंह, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, मंजू चंद्रवंशी आलोक मंडल, शामिल हुए।

Previous post अपराधी शातिर क्यों न हो पुलिस जल्द ढूंढ कर सजा दिलायेगी : इशरत प्रवीण
Next post जिला 20 सूत्री कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्ट मण्डल पीड़ित परिवार से मिला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial