जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत में जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम सहित अन्य पदाधिकारीओ के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया । इस संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित दीदियों के द्वारा बताया गया कि कैसे सतत जीविकोपार्जन योजना से उनको लाभ मिल रहा है और उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। जीविका दीदियों ने बताया कि उन्हें किराना दुकान, पशु धन, पशु शेड, बकरी एवं बकरी शेड इत्यादि जीविका समूह के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है जिससे वे आज अपना परिवार चला रही हैं एवं स्वावलंबी बन रही हैं। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण , प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका निक्की सेठिया, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा शैलेश कुमार , बेलवा पंचायत के मुखिया, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
