प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की गई स्वास्थ्य जाँच।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. आर पी मंडल ने शिविर के माध्यम से महिलाओं का रक्तचाप, सुगर ,आयरन, विटामिन आदि की कमी की जांच की गई तथा आवश्यक दवाई दी गई । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि 22 प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। आशा एवं एएनएम के द्वारा नियमित रूप से गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जानकारी ली जाती है ।आशा एवं एएनएम के द्वारा क्षेत्रों में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की पहचान कर स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण कराया जाता है ताकि उन्हें समुचित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जा सके और प्रसव के समय जच्चा- बच्चा सुरक्षित रहे। इस मौके पर डॉ. मीनू भारती एएनएम सुमन कुमारी, रेणु कुमारी, आशा कुमारी आदि मौजूद थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
