बालूघाट सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के नियमित ठहराव के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजित
हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना।
कटिहार (प्रवीण कुमार)
रेलमंडल अंतर्गत रामपुर बाजार रेलवे स्टेशन पर उस समय उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला,जब गाड़ी संख्या 15463/15464 बालूघाट सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के नियमित ठहराव के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर ट्रेन संख्या 15464 को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुकांता मजूमदार तथा माननीय विधायक बुढ़ाई टुडू उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा की बधाई देते हुए कहा कि यह ठहराव क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने इसे आमजन की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया। इस अवसर पर कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह सहित वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अमित सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता,उप मुख्य परियोजना प्रबंधक/जीएस, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता,मंडल सुरक्षा आयुक्त, मंडल अभियंता/आई एवं अन्य रेल अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वही ट्रेन के इस ठहराव से रामपुर बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। व्यापार,शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
