जीपीडीपी तहत योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आमसभा का हुआ आयोजन ।
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत भवन प्रांगण में पंचायती राज विभाग के निर्देश के आलोक में वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायतों में विकास योजना तैयार किए जाने को लेकर बुधवार को मुखिया रुस्तम अली की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर ग्राम सभा में जीपीडीपी के अंतर्गत सभी कार्यों को कार्यान्वित करने को लेकर योजनाओं का निर्धारण ग्रामसभा के माध्यम से किया गया। साथ ही सभी योजनाओं को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया गया। मुखिया रुस्तम अली ने कहा कि जीपीडीपी को लेकर पंचायती राज विभाग मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली पक्की करण, ष्टम राज वित्त आयोग, 15 वीं वित्त आयोग, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के साथ कई योजनाओं को एक साथ कार्यान्वित किया जाएगा। जिसका मास्टर प्लान तैयार किया गया। मुखिया ने कहा कि जीपीडीपी के माध्यम से गांव में बिजली पानी व सड़क सहित अन्य योजनाओं पर काम किया जाएगा। साथ ही पंचायत में शेष रह गए कार्यों को किया जाना है, ताकि पंचायत में रह रहे लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही समुचित सुविधाओं का लाभ मिल सके।साथ ही बताया कि पंचायत के विकास कार्य करने में जीपीडीपी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। बैठक में सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप योजनाओं का कार्य किया जाना है, इसको लेकर उपस्थित वार्ड सदस्य, कर्मियों व गणमान्य लोगों से विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी, वार्ड सदस्यगण व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
